Wednesday, February 18, 2026

              CG: चूल्हे के धुंए से मिली मुक्ति, झटपट बन जाता है खाना-गृहिणी यमुना…

              रायपुर: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने श्रीमती यमुना उइके की चूल्हे से लकड़ी जलाकर खाना बनाने से मुक्ति दिला दी। उन्होंने कहा कि निःशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा शासन ने उपलब्ध कराया है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दे रही है। लाभान्वित हितग्राही श्रीमती यमुना उइके उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम किरगोली निवासी हैं। श्रीमती यमुना ने बताया कि पहले चूल्हा में खाना बनाना पड़ता था। पूरा किचन धुएं से भर जाता था। इसके कारण आंखों में जलन के साथ साथ सांस लेने में भी बड़ी समस्या होती थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा जब से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस कनेक्शन मिला है तब से खाना बनाने में बहुत सुविधा होती है। अब समय की भी बचत होती है और रसोई घर का वातावरण भी स्वच्छ रहता है। उन्होंने कहा कि गैस चूल्हा में खाने बनाने से पर्यावरण का भी संरक्षण हो रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

                              तकनीक संचालित प्रशासन भविष्य की आवश्यकता- उपमुख्यमंत्री श्री विजय...

                              रायपुर : राज्य उपभोक्ता आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

                              Related Articles

                              Popular Categories