कोरबा: ड्राइवर संघ ने की हड़ताल… दुर्घटना के मामले में नए नियम थोपने से नाराज, कहा- कानून को किया जाए रद्द

            KORBA: कोरबा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के टर्मिनल में वाहन चालकों ने हड़ताल कर दी। दरअसल, सड़क हादसे होने पर चालकों के खिलाफ होने वाली कठोर कार्रवाई के प्रस्ताव का विरोध होने लगा है। सरकार के द्वारा हाल में ही इसे लेकर बिल पेश किया गया है, जिसने संबंधित वर्ग को नाराज कर दिया है। वाहन चालकों की मांग है कि मनमाने कानून को वापस लिया जाए।

            ड्राइवर इस बात से काफी नाराज है कि सड़क हादसों की स्थिति में उनके खिलाफ 5 लाख का जुर्माना और 10 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है, जो व्यावहारिक नहीं है। उनकी मांग है कि हर हाल में इस कानून को रद्द किया जाए तभी कामकाज शुरू किया जाएगा।

            जिला परिवहन कर्मचारी संघ ने भी दिया हड़ताल को समर्थन

            वहीं कोरबा जिला परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीडी महंत ने केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के निर्णय अनुचित है और लोगों का नाराज होना लाजमी है।

            हड़ताल के कारण खड़ी गाड़ियां।

            हड़ताल के कारण खड़ी गाड़ियां।

            हड़ताल पर जाने से डीजल पेट्रोल पंप संचालन करने वालों के लिए खड़ी हुई समस्या

            ढाई सौ से ज्यादा वाहन चालकों के हड़ताल पर चले जाने से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के गोपालपुर टर्मिनल से लोड तेल आगे नहीं जा सका। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में डीजल पेट्रोल पंप संचालन करने वालों के लिए समस्या खड़ी हो गई। दूसरी और उपभोक्ताओं को भी समस्याओं से जूझना पड़ा।

            इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन।

            इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन।

            छत्तीसगढ़ के कई जिलों को डीजल और पेट्रोल की होती है आपूर्ति

            बता दें कि जिले के गोपालपुर स्थित इंडियन ऑयल कारपोरेशन के टर्मिनल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कई जिलों को डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति की जाती हैं। ओडिशा के पारादीप से गोपालपुर तक के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है, जिससे हर दिन बड़ी मात्रा में डीजल और पेट्रोल यहां तक पहुंचता है।

            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम कार्यकाल में यह टर्मिनल प्रारंभ हुआ, जो अब तक अपनी बड़ी भूमिका अदा कर चुका है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के पेट्रोल डीलर्स को यहां से सेवाएं प्राप्त हो रही है इनके लिए वाहन चलाने वाले ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories