CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जूनी सरोवर समिति, ढनढनी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात…

        • जूनी सरोवर मेला में शामिल होने का दिया आमंत्रण

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम ढनढनी से आए जूनी सरोवर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। समिति ने मुख्यमंत्री श्री साय को ग्राम ढनढनी में आयोजित जूनी सरोवर मेला में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। समिति ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 जनवरी से 25 जनवरी तक छेर-छेरा पुन्नी के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण व विशाल मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के श्री विक्रम सिंह, श्री राधेश्याम साहू, श्री मेघनाथ साहू, श्री सुरेश साहू, श्री सुनील सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद थे।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                Related Articles

                Popular Categories