नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने किया निर्माणाधीन स्मार्ट रीडिंग रूम का निरीक्षण…

            • विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें, इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था करने के भी दिए निर्देश

            रायपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मोतीबाग के समीप निर्माणाधीन ” स्मार्ट रीडिंग रूम” का निरीक्षण भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि अध्यनरत युवाओं को उनकी जरूरत की पुस्तकें, इंटरनेट कनेक्टिविटी और उत्कृष्ट वातावरण प्राप्त हो इसका ध्यान  अवश्य रखें। डॉ. सिंह ने नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया एवं आज ही नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के साथ रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मोतीबाग के समीप 6 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे ”स्मार्ट रीडिंग रूम” का निरीक्षण भ्रमण किया।

            कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देशित किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के उपयोगी जरूरी पुस्तकें, अध्यनरत इस 600 सीटर रीडिंग रूम-लाईब्रेरी में साथ ही किया जाए। उन्होंने कहा कि ऊपरी तल का उपयोग भी अध्ययन हेतु प्राथमिकता से किया जाए, जिससे अधिकांश विद्यार्थियों को इस रीडिंग रूम-लाइब्रेरी का लाभ मिले। डॉ गौरव सिंह ने निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। लाइब्रेरी का संचालन नालंदा परिसर की तर्ज पर समिति द्वारा किया जाएगा। इस दौरान डी.एफ.ओ. विश्वेश कुमार ,नगर निगम के  अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल, महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री पी. के. पंचायती, जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल, डिप्टी मैनेजर श्री संजय अग्रवाल, श्रीमती नेहा पटेल भी साथ थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा घर

                          प्रकाश को भारी-भरकम बिजली बिल से मिली मुक्तिरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories