CG NEWS: BEO और पटवारी समेत 7 अधिकारियों के घर चोरी… शासकीय कॉलोनी में हुई वारदात, नायब तहसीलदार की बाइक ले भागे चोर

              अधिकारियों के घर चोरी की वारदात।

              रायगढ़: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने कंचनपुर के पास स्थित शासकीय कॉलोनी में अधिकारियों के घर पर धावा बोल दिया। जहां एक साथ 7 मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर चोरों की तलाश में जुट गई है।

              जानकारी के अनुसार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केपी पटेल के मकान के अलावा 6 अन्य घरों का ताला टूटा मिला है। चोरों ने अधिकारी के मकान से 1 नग चांदी का पायल, 1 नग चांदी की बिछिया के अलावा करीब 8 से 10 हजार रुपए नगदी की चोरी की है।

              कंचनपुर के पास स्थित शासकीय कॉलोनी।

              कंचनपुर के पास स्थित शासकीय कॉलोनी।

              वहीं, आरआई प्रवीण लकड़ा, पटवारी अनीता पटेल, जितेंन्द्र पन्ना, रामकुमार जायसवाल, जनपद के अधिकारी अन्तरेश तिग्गा और हेमंत यादव के घरों से चोरी हुए सामानों की जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों को मकानों से ज्यादा कुछ नहीं मिला, तो नायब तहसीलदार की बाइक लेकर भाग गए।

              बताया यह भी जा रहा है कि इतने बड़े शासकीय कॉलोनी में कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है। एक साथ 7 मकानों में चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम, घरघोड़ा थाने की टीम के अलावा डाॅग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बोर्ड टॉपर संध्या नायक का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

                              अघरिया समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में नवविवाहिता सेजल सिंह को मिला नया राशन कार्ड

                              खाद्य सुरक्षा की चिंता हुई दूर, हितग्राही ने मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : गेड़ई शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

                              प्रधानमंत्री आवास योजना की सौंपी गई चाबी, किसानों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories