CG NEWS: 2 बाइक की टक्कर, 3 की मौत… 6 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, दूर तक सुनाई दी भिड़ंत की आवाज

              रायगढ़ में 2 बाइक की टक्कर, 3 की मौत । - Dainik Bhaskar

              रायगढ़ में 2 बाइक की टक्कर, 3 की मौत ।

              RAIGARH: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम NH-49 पर 2 बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बातई जा रही है। पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

              राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस दी। पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार जारी है। साथ ही तीन युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेजा गया है।

              सड़क पर बिछी तीन लोगों की लाश

              सड़क पर बिछी तीन लोगों की लाश

              6 साल की बच्ची की मौत

              मिली जानकारी के मुताबिक NH-49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में मौके पर एक 6 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार लहंगापाली और गढउमरिया गांव के रहने वाले थे।

              हादसे की दूर तक सुनाई दी आवाज

              हादसे की दूर तक सुनाई दी आवाज

              दूर तक सुनाई दी टक्कर की आवाज

              राहगीरों ने बताया कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

                              दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा...

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              Related Articles

                              Popular Categories