CG NEWS: मंत्री जायसवाल बोले- सरकारी बंगले की नल की टोटी तक गायब… कहा- जैसे मुगलों ने मंदिरों में चोरी की, वैसे आवास में हुई; शिव डहरिया बोले- मुझे बदनाम करने की कोशिश, माफी मांगे

              रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आरोप लगाया है कि उनके बंगले से सामान गायब है। मंत्री ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे भारत पर जब मुगलों ने आक्रमण किया और हमारे मंदिरों में चोरी की वैसे ही सरकारी आवास में चोरी की गई। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

              शिव डहरिया ने कहा कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने बयान पर माफी मांगे। ये मुझे बदनाम करने की कोशिश हो रही है। मैं सरकारी बंगले से अपना व्यक्तिगत सामान लाया हूं। मैं अपना टीवी और AC लाया हूं। वो चाहें तो PWD के अधिकारियों को बुलवाकर जांच करा लें कि क्या-क्या सामान था। इस तरह से बयान देना ठीक नहीं। मैं इस पर मंत्री से बात करूंगा।

              सामान इस कदर उखाड़ा गया बंगले के भीतर की तस्वीर।

              सामान इस कदर उखाड़ा गया बंगले के भीतर की तस्वीर।

              स्वास्थ्य मंत्री क्या बोले

              श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने बंगले की हालत पर कहा- जब मैं वहां गया तो देखा कि सामान पूरी तरह से गायब हैं। एसी गायब है, टेलीफोन गायब है उसका तारा काटकर ले जाया गया है। बाथरूप से मिरर तक गायब है, पहली बार देखा कि पत्थर मिट्‌टी तक गायब है। नल की टोटी गायब है। जो सामान निकाल न सके दीवार खोदकर चीजों को निकाला गया है।

              दीवारों पर लगी सीनरी गायब।

              दीवारों पर लगी सीनरी गायब।

              अजय चंद्राकर ने ली चुटकी

              पूरा मामला चर्चा में आया तो भाजपा के कुरुद से विधायक पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने चुटकी ली। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कह दिया कि शिव डहरिया हैं तो कुछ भी मुमकिन हो सकता है। इस बात पर डहरिया ने कहा कि चंद्राकर अपनी दशा देखें फिर बात करें।

              हाल ही में पूजापाठ कर मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय में काम संभाला था।

              हाल ही में पूजापाठ कर मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय में काम संभाला था।

              बता दें कि जो शिव डहरिया का बंगला था वो उसे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अलॉट हुआ है। इसी के साथ नया विवाद शुरू हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया है कि उनके बंगले से सामान गायब है। उन्होंने दावा किया है कि एसी, टेलीफोन, टीवी, किचन की शेल्फ तक उखाड़कर ले गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनजातीय गरिमा उत्सव से जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत

                              ’राशनकार्ड वितरण से खाद्य सुरक्षा मजबूत, महिलाओं के चेहरे पर...

                              रायपुर : देववाड़वी में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का हुआ आयोजन

                              ट्रांसेक्ट वॉक, आधार अपडेटेशन, स्वास्थ्य जांच एवं विभागीय स्टॉलों...

                              रायपुर : पीएमईजीपी योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

                              ’ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष श्रेणी को मिलेगी 35 प्रतिशत...

                              Related Articles

                              Popular Categories