CG: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के दो सड़क हादसों में एक नाबालिग समेत चार की मौत पर जताया दुख…

            • वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश की जनता से ट्रेफिक नियमों का पालन करने की अपील की

            रायपुर: वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के दो अलग अलग स्थानों में हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में एक पांच वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गौरतलब है कि रायगढ़ के  मिड़मिड़ा मेनरोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक पांच वर्ष की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि रायगढ़ के चक्रधर नगर में एक इलेक्ट्रानिक आटो रिक्शा के पटलने से उसमें बैठे एक यात्री की मौत हो गयी।  दुख की इस घड़ी में श्री चौधरी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा सम्पूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की परम् पिता पमात्मा से प्रार्थना की है।

            श्री चौधरी ने रायगढ़ एवं प्रदेश की जनता से ट्रेफिक नियमों के पालन करने की भी अपील की है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगायी जा सके। उन्होंने मोटरसायकिल पर तीन सवारी न बिठाने, रॉन्ग साइड न चलने और तेज रफ्तार गाड़ी न चलाने के साथ ही अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की लोगों से अपील की है।


                          Hot this week

                          रायपुर : दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक – राज्यपाल डेका

                          एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय...

                          Related Articles

                          Popular Categories