CG: विकसित भारत संकल्प यात्रा: आरंग जनपद के ग्राम पंचायत सलौनी में शिविर का आयोजन किया गया…

            रायपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आरंग जनपद के ग्राम पंचायत सलौनी में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू एवं जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सिंह तथा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत सलौनी विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग, पंचायत एवं मनरेगा, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्यानिकी सभी विभागों का स्टाल लगाया गया था।

            शिविर में माननीय विधायक महोदय द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, उज्जवला योजना, आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुषमान कार्ड योजना एवं अन्य सभी विभागों से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में 2047 तक भारत देश को विकसित भारत बनाने हेतु संकल्प लिया गया है। संल्कप शिविर में हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          रायपुर : मनियारी नदी और डोंगानाला पर बनेंगे पुल, 14.26 करोड़ मंजूर

                          उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक...

                          Related Articles

                          Popular Categories