CG: वन मंत्री केदार कश्यप से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात…

        • क्षेत्र के विकास के लिए रखी विभिन्न मांग : मंत्री श्री कश्यप ने जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन
        • स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था किया जाएगा दुरुस्त

        रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता और कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप से आज यहां उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री कश्यप से ओरछा व छोटेडोंगर से आये लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वनमंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और इस संबंध में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर बताया कि पिछले 5 वर्ष से नारायणपुर क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार के लिए पहल जरूरी है।



                Hot this week

                रायपुर : गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा आयोजन

                ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे अध्यक्षता में होगा शुभारंभखादी...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

                वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी....

                Related Articles

                Popular Categories