छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की आज अहम बैठक… ‘मोदी की गारंटी’ पर लिए जाएंगे फैसले; सभी मंत्रियों को बुलाया गया रायपुर

            रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को बुलाई गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद साय कैबिनेट की यह चौथी बैठक होगी। मंत्रालय में शाम 5 बजे होने वाली इस बैठक में मोदी की गारंटी को लेकर कई अहम फैसले हो सकते हैं।

            सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं मंत्रालय में सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही नई सरकार ने अब हर सप्ताह बैठक करने का निर्णय लिया है। यह बैठक प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को होगी।

            कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने तय किया कि हर बुधवार कैबिनेट बैठक होगी। छत्तीसगढ़ के हित में जनता के मुद्दों पर अहम फैसले लिए जाएंगे।

            पिछली बैठक में हुए ये फैसले

            • सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीबों को आवास देने का फैसला लिया गया।
            • 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया गया।
            • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती मामले की CBI जांच कराई जाएगी।
            • खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) करने का निर्णय लिया गया है।
            • राज्य के अंत्योदय और प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को अगले 5 साल तक निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे 67 लाख 92 हजार 153 परिवार लाभान्वित होंगे।

                          Hot this week

                          रायपुर : दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा

                          मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से...

                          Related Articles

                          Popular Categories