CG NEWS: नए महाधिवक्ता होंगे प्रफुल्ल एन. भारत… पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की हैं पसंद; साय कैबिनेट में नाम पर लगी मुहर

        रायपुर: छत्तीसगढ़ का नया महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत को बनाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल्ल भारत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पसंद बताए जा रहे हैं।

        महाधिवक्ता की रेस में वरिष्ठ अधिवक्ता यशवंत सिंह, अधिवक्ता संतोष पांडेय, अधिवक्ता बृजेशनाथ पांडेय और अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव का नाम चल रहा था।

        अब तक इन अधिवक्ताओं ने संभाली महाधिवक्ता की जिम्मेदारी

        महाधिवक्ताकब सेकब तक
        सतीश चंद्र वर्मा01-01-201903-12-2023
        कनक तिवारी28-12-201801-01-2019
        जगुल किशोर गिल्डा23-01-20142018
        संजय कुमार अग्रवाल25-06-201211-09-2013
        डी.एस.सुराना15-12-200921-06-2012
        प्रशांत मिश्रा03-09-200730-11-2009
        रवीश चंद्र अग्रवाल22-12-200331-08-2007
        रविंद्र श्रीवास्तव15-11-200004-12-2003

        महाधिवक्ता के काम

        महाधिवक्ता राज्य प्रमुख को विधि संबंधी सलाह देने का कार्य करते है। वे राज्य के दोनों सदनों ( विधानसभा और विधान परिषद ) की कार्यवाही में व सदन में बोलने की शक्ति रखते है, लेकिन मतदान नहीं कर सकते है। उन्हें विधानमंडल के सदस्यों को मिलने वाले सभी वेतन भत्ते एवं विशेषाधिकार प्राप्त होता है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories