CG NEWS: नाबालिग से छेड़छाड़… घर में घुसकर अश्लील हरकतें कर रहा था, ढाई महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

              जांजगीर चांपा: जिले में नाबालिग किशोरी से मारपीट, अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस में ढाई महीने बाद गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

              दरअसल, 30 अक्टूबर 2023 को घर में अकेले सो रही थी, तभी रात करीब 10 बजे मनोज कुमार साहू पीछे के रस्ते से घुस गया। कमरे में अकेली पाकर अश्लील हरकत करते हुई छेड़छाड़ करने लगा। वही चिल्लाने पर मारपीट की। चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता आए, मनोज भाग निकला।

              आरोपी मनोज कुमार।

              आरोपी मनोज कुमार।

              मुर्गी फार्म में छिपा हुआ था आरोपी

              घटना की शिकायत पर अकलतरा थाने में आरोपी मनोज कुमार साहू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वो फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिली की आरोपी अमरताल गांव में मुर्गी फार्म में छिपा हुआ है। जिसे दबिश देकर पकड़ लिया गया।

              पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार में उर्मिला को मिला आवास का उपहार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार...

                              रायपुर : कतियाररास समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिले आयुष्मान कार्ड

                              संवेदनशीलता की मिसाल-जो लोग शिविर नहीं पहुंच सके, उनके...

                              रायपुर : पक्का घर का सपना हुआ पूरा-जयदास नाग

                              बरसात में टपकती छत से मिली मुक्तिरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बन रहा छत्तीसगढ़

                              छत्तीसगढ़ की प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और आधुनिक पर्यटन सुविधाएं...

                              रायपुर : ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों के लिए समर कैम्प आयोजित करने के निर्देश

                              शिक्षकों एवं पालकों के सहयोग रचनात्मक गतिविधियों का आयोजनरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories