CG NEWS: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या… काम से लौटा पति, वाइफ को फोन पर बात करते देखा; तो काट दिया गला

          RAIPUR: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पति ने अवैध संबंध के शव में अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी पति ने खुद को थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस को वारदात के पीछे की पूरी कहानी बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

          जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम वर्मा को लंबे समय से अपनी पत्नी काजल वर्मा के ऊपर अवैध संबंध को लेकर शक था। दोनों के बीच अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता था। गुरुवार की रात करीब 9 बजे वो अपने काम से लौटा, तो पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी।

          पत्नी काजल वर्मा, जिसकी हत्या हुई है।

          पत्नी काजल वर्मा, जिसकी हत्या हुई है।

          वारदात के बाद रोते हुए परिजन।

          वारदात के बाद रोते हुए परिजन।

          धारदार हथियार से काटा गला

          जिस पर वो नाराज हो गया और गुस्से में धारदार हथियार से काजल का गला काट दिया। जिससे वो लहूलुहान हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद राधेश्याम खुद ही थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

          आरोपी पति राधेश्याम वर्मा।

          आरोपी पति राधेश्याम वर्मा।

          दोनों की एक डेढ़ साल की बच्ची है

          इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दंपति की एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। राजेश्याम क्रेन ऑपरेटर का काम करता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की...

                    Related Articles

                    Popular Categories