कोरबा: सुरक्षा को लेकर बैंकों की सरप्राइज चेकिंग… बैंक प्रबंधनों को दिए गए आवश्यक निर्देश, पुलिस चला रही अभियान

            KORBA: कोरबा शहर में बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को परखने पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग की। पुलिस को चेंकिंग के दौरान बैंक की सुरक्षा में कई खामियां मिली, जिसमें सुधार के लिए बैंक प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं। बता दें पुलिस के अफसर व जवानों के बैंकों में अचानक पहुंचने से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी, जहां बैंक में प्रवेश करते ही उन्होंने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

            दरअसल, बैंकों में जन प्रतिनिधि और आमजनता अपनी रकम लेने पहुंच रहे हैं, वहीं धान की बिक्री रकम लेने बैकों में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा सकते हैं। वे बैकों में लगने वाली भीड़ का लाभ उठाते हुए चोरी या नकबजनी को अंजाम दे सकते हैं। बैंक के बाहर लूट जैसी घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

            बैंक सहित वित्तीय संस्थानों की सरप्राइज चेकिंग

            बैंक सहित वित्तीय संस्थानों की सरप्राइज चेकिंग

            बैंक सहित वित्तीय संस्थानों की सरप्राइज चेकिंग

            जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर एएसपी अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में तमाम थाना चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंक सहित वित्तीय संस्थानों की सरप्राइज चेकिंग कर रहे हैं। सरप्राइज चेकिंग के दौरान बैंक के सायरन सिस्टम, सुरक्षागार्ड, सीसीटीवी, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्ति की जांच कर रहे हैं।

            सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए जा रहे निर्देश

            सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए जा रहे निर्देश

            सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए जा रहे निर्देश

            लूट जैसी घटना की रोकथाम के लिए पुलिस ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस को जांच के दौरान कई बैंको में खामियां भी मिल रही हैं, जिसमें सुधार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। खास बात तो यह है कि पुलिस के अफसर बैंक अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए निर्देश दे रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षा संसाधनों की मदद ली जा सके।

            सरप्राइज चेकिंग के लिए बैंकों में पहुंच रही पुलिस

            सरप्राइज चेकिंग के लिए बैंकों में पहुंच रही पुलिस

            कमी को दुरुस्त नहीं करने वाले पर जारी होगा नोटिस

            कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के बैंकों में जांच करवाई की जा रही है। जहां कमी है उसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर उसके बावजूद भी उस पर अमल नहीं किया जाता है तो नोटिस जारी किया जाएगा।


                          Hot this week

                          रायपुर : महतारी वंदन योजना से समुन्द बाई को मिला आर्थिक संबल

                          हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता...

                          Related Articles

                          Popular Categories