CG NEWS: टायर गोदाम में लगी भीषण आग… 2 किमी दूर से दिख रही थीं लपटें; फायरब्रिगेड ने 13 घंटे में पाया काबू

            DHAMTARI: छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुक्रवार देर रात टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि करीब 2 किमी दूर से आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दिख रहा था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब 13 घंटे बाद आग पर काबू पाया। हादसा रुद्री थाना क्षेत्र में हुआ है।

            जानकारी के मुताबिक, कसावाही गांव में टायर का गोदाम है। इसमें करीब देर रात करीब 3 बजे आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में जिले में तैनात दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।

            फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही आग।

            फायर ब्रिगेड की टीम बुझा रही आग।

            इसके बाद बालोद से भी एक दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार शाम करीब 4 बजे आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गोदाम में भारी मात्रा में पुराने टायर और तेल भी रखा हुआ था। इसके चलते आग भड़कती चली गई।

            धमतरी में टायर गोदाम में लगी आग।

            धमतरी में टायर गोदाम में लगी आग।

            शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

            टायर गोदाम में आग से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। आशंका है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है। अभी तक गोदाम मालिक के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि गोदाम मालिक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। कोई जन हानि नहीं हुई है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा

                          विभिन्न मामलों पर हुआ गहन विचार-विमर्श रायपुर (BCC NEWS 24):...

                          रायपुर : ग्राम बगौद, जिला बेमेतरा में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ

                          ICAR&NIBSM एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के समन्वय से आयोजित...

                          Related Articles

                          Popular Categories