CG NEWS: ज्वैलरी शॉप से 2 महिलाओं ने की चोरी… गहने खरीदने के बहाने सोने के 5 लॉकेट छिपाए; CCTV में कैद हुई वारदात

            RAIPUR: रायपुर में दो शातिर महिलाओं ने खरीदारी के बहाने ज्वैलरी शॉप से गहने चोरी कर लिए। महिलाओं ने दुकान के स्टाफ को बातों में उलझाया और फिर 5 गोल्ड लॉकेट छिपा लिए। चोरी की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार निवासी भीमराव जाधव की आंबेडकर चौक के पास छत्रपति शिवाजी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 3 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजे दो महिलाएं दुकान में आईं। एक महिला ने स्कार्फ से अपना चेहरा ढंका हुआ था।

            महिलाओं की ये पूरी करतूत दुकान में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

            महिलाओं की ये पूरी करतूत दुकान में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

            महिलाएं काफी देर तक अलग-अलग ज्वैलरी देखती रहीं

            वारदात के दौरान एक महिला ने दुकान में मौजूद महिला स्टाफ को अपनी बातों पर उलझाए रखा। दूसरी दुकान के अन्य लोगों पर नजर बनाए थी। वे लगातार मौके की तलाश में थी। उन्होंने महिला स्टाफ से पहले कई अलग-अलग तरह की ज्वेलरी दिखाने की बात की।

            लॉकेट उठाकर मोबाइल के नीचे छिपाए

            महिलाओं ने दुकान के सामने शोकेस में रखे सोने में लॉकेट को बाहर निकलवाया। स्टाफ उन्हें लॉकेट दिखाने में उलझ गई। तभी स्कार्फ बांधी हुई महिला ने एक-एक कर 5 लॉकेट को अपने हाथ में उठाए और मोबाइल के नीचे छिपा लिया। फिर कुर्सी पर बैठ गई।

            स्टाफ को उन्होंने लॉकेट दिखाने में उलझा दिया

            स्टाफ को उन्होंने लॉकेट दिखाने में उलझा दिया

            10 मिनट बाद दुकानदार को पता चला

            वारदात को अंजाम देने के बाद महिलाओं ने गहने पसंद नहीं आने की बात की। उन्होंने खुद अपनी गाड़ी के डिक्की में रखें गहने को लाकर दिखाने का बहाना बनाया और दुकान से बाहर निकल गई। 10 मिनट तक नहीं लौटी तो दुकानदार को शक हुआ। इसके बाद चोरी का पता चला।

            पुलिस तलाश में जुटी

            दुकान मालिक भीमराव जाधव ने गुढ़ियारी थाने में FIR दर्ज करवाई है। उनके मुताबिक, चोरी गई गहने करीब 40 हजार रुपए के थे। फिलहाल पुलिस ने दुकान पहुंचकर जांच पड़ताल की। आसपास मौजूद कैमरों की मदद से वो महिलाओं की तलाश में जुट गई है।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          Related Articles

                          Popular Categories