Monday, February 16, 2026

              कोरबा: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी… कहती थी अब मैं जिंदा नहीं रहूंगी, आर्थिक स्थिति के चलते रहती थी परेशान

              कोरबा: जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घर के कमरे में फंदे पर लटकता शव मिला है। इससे पहले वो कहती थी कि अब मैं जिंदा नहीं रहूंगी। महिला अपनी आर्थिक स्थिति के चलते परेशान थी। घटना बालको नगर थाना क्षेत्र के दोन्द्रों गांव की है।

              इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस घटना की जानकारी कोटवार ने पुलिस को दी, जहां घटना स्थल पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

              मृतिका के भतीजा रामदयाल कंवर ने बताया कि मुंदरी कंवर रिश्ते में चाची है। घर में कमाने वाला कोई नहीं था। पति की बीमारी की वजह से 8 साल पहले ही मौत हो गई थी। जिससे वजह से बेहद परेशान रहा करती थी। घर के लोगों से नजर बचाकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

              भतीजे के बच्चों को गोद ले रखी थी

              इसी गांव में रहने वाले शंभू कुमार ने बताया कि महिला के परिवार की स्थिति अच्छी नहीं थी। भतीजे के पांच बच्चों को गोद ले रखी थी। ऐसे में 6 सदस्यों के भरण पोषण की जिम्मेदारी एक व्यक्ति पर होने से वह परेशान थी। संभावना है कि गरीबी की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

              पीएम के लिए भेजा गया शव

              घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारवाकर पोस्ट मार्डम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट हो पाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर: श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,...

                              BIG NEWS: जर्मनी में पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को सुरक्षा अधिकारी ने रोका, आईडी कार्ड दिखाने को कहा

                              बर्लिन: जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान...

                              Related Articles

                              Popular Categories