KORBA: नगर निगम के विरोध में JCB के सामने बैठी महिला… फांसी लगाने की धमकी दी, कोरबा में सब्जी विक्रेताओं के अतिक्रमण पर कार्रवाई

            KORBA: कोरबा शहर के अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने वीआईपी मुख्य मार्ग बुधवारी बाजार और आसपास मुख्य सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। इस दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। यहां तक की फांसी लगाकर जान देने की बात कही।

            दरअसल, घर के बाहर अतिरिक्त अतिक्रमण कर दुकान बनाया जा रहा था, जिसे तोड़ू दस्तक टीम तोड़ने पहुंची हुई थी। इस दौरान बुधवारी मुख्य मार्ग पर एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। महिला जेसीबी मशीन के नीचे बैठ गई और उसके ऊपर चढ़ा देने को कहा।

            महिला ने कार्रवाई को लेकर किया हंगामा

            इतना ही नहीं महिला ने कार्रवाई होने पर फांसी लगाकर जान देने की बात कही। महिला का तमाशा घंटो चला। इसके बाद महिला पुलिस स्टाफ बुलाकर उसे हटाया गया और अतिक्रमण ढहाया गया।बुधवारी बाजार मुख्य सड़क के किनारे सब्जी दुकान लगाकार यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले सब्जी विक्रेताओं को नगर निगम की टीम ने बुधवारी बाजार के भीतर व्यवस्थित कर दिया है।

            अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर।

            नगर निगम की टीम ने बाजार को अंदर कराया शिफ्ट

            नगर निगम की टीम ने बाजार को अंदर कराया शिफ्ट

            लंबे समय से निगम को मिल रही थी शिकायत

            नगर निगम के पास पिछले लंबे समय से शिकायत आ रही थी, जिसके आधार पर शनिवार की नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सभी को बाजार के भीतर शिफ्ट करवा दिया। इस दौरान मौके पर काफी विवाद की स्थिति भी पैदा हुई। नगर निगम की टीम ने इससे पहले भी कई बार कार्रवाई की थी। इसके बावजूद इसके सब्जी विक्रेता फिर से सड़क पर अपनी दुकानदारी शुरू कर देते थे।

            सब्जी विक्रेताओं के कारण स्थिति गंभीर हो गई थी।

            सब्जी विक्रेताओं के कारण स्थिति गंभीर हो गई थी।

            नगर निगम के तोड़ू दस्ता प्रभारी योगेश राठौर ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। सड़क पर दुकानदारी के कारण लोगों को चलने में काफी समस्याएं हो रही थी। हादसों की आशंका भी काफी बढ़ गई थी। लिहाजा यह कार्रवाई की गई है।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          Related Articles

                          Popular Categories