कोरबा: महिला चला रही थी शराब फैक्ट्री… पड़ोसी के घर 50 लीटर महुआ शराब बरामद, आबकारी टीम ने लहान को किया नष्ट

            KORBA: कोरबा के छुरी में रहने वाली एक महिला को शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने विकलांग पड़ोसी के मकान को शराब बनाने की फैक्ट्री बना ली थी। इसका खुलासा तब हुआ, जब आबकारी की टीम ने दबिश दी। टीम को तलाशी के दौरान 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया।

            दरअसल, आबकारी विभाग अवैध शराब सहित मादक पदार्थ की बिक्री को लेकर गश्त पर निकली थी। इस दौरान मुखबीर ने एक महिला द्वारा बड़े पैमाने पर शराब बनाने की सूचना दी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने छुरी में रहने वाले जरहू यादव के घर दबिश दी। वहां पड़ोस में ही रहने वाली अनुराधा केवट नामक महिला शराब बना रही थी।

            महिला द्वारा बड़े पैमाने पर बना रही थी शराब

            महिला द्वारा बड़े पैमाने पर बना रही थी शराब

            मकान को शराब बनाने की फैक्ट्री के रूप में किया तैयार

            पूछताछ के दौरान पता चला कि जरहू के अक्षम होने का फायदा उठाते हुए महिला ने उसके मकान को शराब बनाने की फैक्ट्री के रूप में तैयार कर ली थी। टीम ने कमरे से 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया। वही कमरे में बड़े पैमाने पर महुआ लहान रखा गया था। आबकारी की टीम ने जैसे ही लहान की नष्टीकरण शुरू की। इससे घर के भीतर महुआ मिश्रित पानी की तेज धार बह गई।

            लगभग 500 किलो लहान किया गया नष्ट

            लगभग 500 किलो लहान किया गया नष्ट

            लगभग 500 किलो लहान किया गया नष्ट

            लगभग 500 किलो लहान ​​​​​​ होने का अनुमान लगाया गया। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत महिला को कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। बता दें कि कलेक्टर अजय वसंत ने अवैध शराब सहित मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग अभियान चलाकर गश्त कर कार्रवाई कर रही है।


                          Hot this week

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories