CG NEWS: कलेक्टर ने जारी किया आदेश… कड़ाके की ठंड के चलते लिया फैसला, स्कूलों का टाइम बदला; पहली पाली में सुबह 9 से 12.30 और दूसरी पाली में 12.45 से 4.15 तक होंगे संचालित

              मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसे देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आदेश जारी कर 31 जनवरी 2024 तक स्कूलों का समय बदल दिया है।

              अब 2 पाली में संचालित होने वाले स्कूलों के लिए टाइम इस तरह से रहेगा। प्रथम पाली में सोमवार से शनिवार तक स्कूल सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक चलेंगे। वहीं दूसरी पाली दोपहर 12.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक चलेगी।

              एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः 10:30 बजे से 03:30 बजे तक संचालित की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील है।

              सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड

              छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भरतपुर-सोनहत में रात का पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां मंगलवार सुबह घास पर ओस की बूंदें जमी मिली। इस सीजन में यहां 4 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में 17 और 18 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

              भरतपुर-सोनहत में रात का पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया है।

              भरतपुर-सोनहत में रात का पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया है।

              मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में उत्तर से आने वाली हवाएं कम हो गई हैं। जिससे यहां रात का तापमान बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, मंगलवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.7 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था।

              सरगुजा संभाग में पिछले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान औसत से 3 से 4 डिग्री कम है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा, जो औसत से 3 डिग्री कम था। कोरिया में रात का पारा 8.1 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

                              विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी आधुनिक और उपभोक्ता...

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              रायपुर : कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

                              दुर्ग जिले के 135 खाद विक्रय केंद्रों का औचक...

                              Related Articles

                              Popular Categories