KORBA: ह्रदय रोग के मरीजों का कोरबा में उपचार हुआ संभव, एनकेएच में एक दिन में 9 मरीजों का हुआ एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी….

            • हॉस्पिटल में पहुंचे हृदय रोगीयों को, त्वरित ईलाज मिलने से लाइफ रिस्क में आई कमी

            कोरबा (BCC NEWS 24): शहर के सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल एनकेएच में कैथलैब की सुविधा प्रारंभ होने से हृदयरोगियों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी व पेसमेकर से संबंधित जानकारी व इलाज संभव हो गया है। इसका समय पर लाभ संबंधितों को प्राप्त हो रहा है व कम समय में अपने शहर में सुविधा मिल जाने से उनकी जीवन रक्षा हो रही है।

            अस्पताल में एक ही दिन में हृदयरोग से पीड़ित होकर लगभग 30 मरीज एनकेएच पहुंचे। इनमें 9 मरीजों को त्वरित उपचार लाभ प्रारम्भ किया गया। विशेषज्ञ डॉ.एस.एस. मोहंती की देखरेख में आवश्यक परीक्षण बाद 9 रोगियों का एंजियोग्राफी कराया गया। इनमें से 4 मरीज का एंजियोप्लास्टी की गई। अब ये सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

            उल्लेखनीय है कि कोरबावासियों को उपचार की उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध एनकेएच प्रबंधन ने 27 मई 2023 को कैथलैब का शुभारंभ किया। साथ ही हृदय रोगियों की पहचान कर डाक्टर इलाज के लिए कदम आगे बढ़ाते हैं। ईसीजी, ईको, टीएमटी, कार्डियक प्रोफाइल ये चार सुविधाएं एनकेएच अस्पताल में पहले से ही प्रदाय की जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इसमें वृद्धि करते हुए एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी करने की सुविधा प्रारंभ की है। रायपुर के सुपर स्पेशलिस्ट व ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ.सतीश सूर्यवंशी व डॉ.एस. एस. मोहंती एनकेएच में अपनी सेवाएं निरंतर दे रहे हैं। अभी यह महीने में प्रत्येक माह में 4 से 6 बार विजिट कर मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तथा आपात परिस्थितियों में आकर उपचार लाभ दे रहे हैं।

            हृदय रोगियों का सफलता पूर्वक उपचार अब कोरबा

            एनकेएच ग्रूप ऑफ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि हृदय रोग के मरीजों को बाहर जाने का समय के साथ -साथ अन्य खर्च में भी काफी बचत हो रही है और उनकी जिंदगी बचाने में सफल हो रहे हैं। कार्डियोलाजी विभाग में संचालित हो रही कैथलैब जिले में ऐसी पहली लैब है, जहां सभी सुविधाएं एक साथ मिल रही हैं। हृदय रोगियों का सफलता पूर्वक उपचार अब कोरबा में होने लगा है।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          रायपुर : ग्राम बगौद, जिला बेमेतरा में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ

                          ICAR&NIBSM एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के समन्वय से आयोजित...

                          Related Articles

                          Popular Categories