Wednesday, February 18, 2026

              Mausam Alert: कोरबा, बिलासपुर और जशपुर में झमाझम बारिश… मंडी में रखा धान भीगा, सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड; रायपुर, दुर्ग-भिलाई में सुबह से छाए बादल; आज भी अलर्ट जारी

              Raipur/Korba: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। बिलासपुर में गुरुवार तड़के हुई बारिश और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। कोरबा में मंडी में रखा धान भीग गया। वहीं जशपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है। कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

              मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश के मध्य हिस्से में भी एक दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। बादलों ने न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी कर दी है।

              बिलासपुर में गुरुवार सुबह बारिश के बाद घना कोहरा छाया रहा।

              बिलासपुर में गुरुवार सुबह बारिश के बाद घना कोहरा छाया रहा।

              इन शहरों में न्यूनतम तापमान

              शहरन्यूनतम तापमानसामान्य से अंतर
              रायपुर18.2डिग्री+4 डिग्री
              रायपुर, माना16.2 डिग्री+3 डिग्री
              बिलासपुर14.8 डिग्री+1 डिग्री
              अंबिकापुर8.4 डिग्री0 डिग्री
              पेंड्रा10.8 डिग्री0 डिग्री
              जगदलपुर15.6 डिग्री+4 डिग्री
              दुर्ग16.0 डिग्री+1 डिग्री
              राजनांदगांव16.7 डिग्री+3 डिग्री
              मैनपाट में मकड़ी के जाली पर ओस की बूंदें रही। यह फोटो दैनिक भास्कर के रीडर कमलेश सिंह ने क्लिक की है।

              मैनपाट में मकड़ी के जाली पर ओस की बूंदें रही। यह फोटो दैनिक भास्कर के रीडर कमलेश सिंह ने क्लिक की है।

              अंबिकापुर सबसे ठंडा

              बुधवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां 8.4 डिग्री रात का तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक गर्म कांकेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। आज प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना है।

              दुर्ग में 3 डिग्री बढ़ा रात का पारा

              दुर्ग जिले में दिन में गर्मी का असर रहा। वहीं रात के तापमान में 3 डिग्री बढ़ा है। मंगलवार को रात का तापमान 13 डिग्री था जो बुधवार को बढ़कर 16 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।

              जशपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

              जशपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

              बिलासपुर में रात का पारा 2 डिग्री बढ़ा

              ठंड के बीच बिलासपुर में रात का पारा 2 डिग्री बढा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था जो बुधवार को बढ़कर 14.8 रिकार्ड किया गया। दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनो में जिले के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

              MCB जिले में स्कूलों का समय बदला

              मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में शीतलहर लहर के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब तीन पालियों कक्षाएं लगेंगी। पहली पाली सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लगेंगी। दूसरी पाली 12.45 से शाम 4.15 तक वहीं एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लगेंगी। कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।

              सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड

              सरगुजा संभाग में पिछले 3 दिनों से न्यूनतम तापमान औसत से 3 से 4 डिग्री कम है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। वही बलरामपुर में रात का पारा 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोरिया में 8.6 डिग्री और जशपुर में 10.2 डिग्री तापमान रहा।

              बुधवार को ऐसा रहा अधिकतम तापमान

              • बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहा।
              • दुर्ग का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
              • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री रहा।
              • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री ।
              • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
              • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.6डिग्री दर्ज किया गया।

                              Hot this week

                              रायपुर : मानिकपुर और अमेरी जलाशय के कार्यों के लिए 6.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा...

                              रायपुर : श्रम विभाग द्वारा घर पहुच दिलाया जा रहा योजना का लाभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories