कोरबा: मानिकपुर में सामुदायिक भवन विकास कार्य का महापौर ने किया भूमिपूजन…

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 30 मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत  सामुदायिक भवन विकास कार्य का भूमिपूजन महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। महापौर मद से 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन विकास कार्य का भूमिपूजन व 15वे वित्त आयोग मद से लगभग 18 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 30 में अन्य स्थानों पर आर.सी.सी. नाली तथा आर.सी.सी. सड़क निर्माण कार्यो का भी विधिवत भूमिपूजन महापौर श्री प्रसाद ने किया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर एवं फूलचंद सोनवानी के साथ ही अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

        महापौर श्री प्रसाद ने वार्ड क्र. 30 मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन के विकास कार्य के भूमिपूजन के दौरान कहा कि पूर्व राजस्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में लगभग सभी समाजों के लिये सामुदायिक भवन की सौगात दी थी। उन्होने कहा कि वार्ड क्र. 30 मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक भवन विकास कार्य की आवश्यकता को देखते हुए यहॉं के नागरिकों ने उक्त कार्य कराये जाने का  अनुरोध किया था, जिस पर मेरे द्वारा अपने महापौर मद से 10 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की गई थी, इसी के तहत आज उक्त सामुदायिक भवन विकास कार्य भूमिपूजन सम्पन्न हुआ है, मैं इसके लिये वार्ड के नागरिकों के बधाई देता हूॅं।

        भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर एवं फूलचंद सोनवानी के सथ ही पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, नारायण कुर्रे, अरूण यादव, मूलचंद आजाद, पोखनलाल यादव, नत्थुलाल यादव, गीता यादव, होरी लाल, मेम साय, मुकुन्द यादव, राजकिशोर यादव, फागूलाल यादव, अरूण यादव, दिलीप यादव, गोकुल यादव, आशीष यादव, गणेश यादव केदार यादव आदि के साथ काफी संख्या में वार्ड के अन्य नागरिकगण उपस्थित थे। 



                Hot this week

                रायपुर : लिवर कैंसर को मात देकर बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन

                आयुष्मान भारत योजना बना हितग्राही का संबलरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories