कोरबा: शासकीय भूमि पर लगेंगे विभागों के बोर्ड…

              • कलेक्टर ने दिए निर्देश

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में विभागीय कार्यों सहित अन्य प्रयोजनों के लिए आबंटित शासकीय भूमि पर संबंधित विभागों का सूचना बोर्ड लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभागों के रिक्त भूमियों पर सूचना बोर्ड जरूर लगाएं। कलेक्टर के इस निर्देश पर अमल करते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा सूचना बोर्ड लगाना प्रारंभ भी कर दिया गया है। सूचना बोर्ड लगाए जाने से शासकीय भूमि पर एक ओर जहां अतिक्रमण पर रोक लगेगी, वहीं शासकीय भूमि का चिन्हांकन भी आसान होगा। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को यह भी निर्देशित किया है कि विभागों द्वारा शासकीय भूमि पर लगाए जाने वाले सूचना बोर्ड के संबंध में वे निगरानी करना सुनिश्चित करें।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम

                              7 से 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति...

                              रायपुर : डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले में विकास को मिली नई रफ्तार

                              स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं को 15.85...

                              Related Articles

                              Popular Categories