Chhattisgarh Weather Update: रायपुर-दुर्ग सहित प्रदेश में झमाझम बारिश… हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कई जिलों में धुंध और कोहरा; 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

          RAIPUR: छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। रात करीब 3 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर सुबह 9.30 बजे तक जारी रहा। इसके बाद मौसम हल्का खुला, लेकिन धुंध की चादर ओढ़े हुए है।आसमान में बादल छाए हैं और ठंड बढ़ गई है।

          मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग में ठंड और बढ़ सकती है। अगले 24 घंटे में पारा 2 से 3 डिग्री और नीचे जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आज भी आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है।

          रायपुर में VIP रोड पर शनिवार को कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही

          रायपुर में VIP रोड पर शनिवार को कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही

          इससे पहले शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा था। रायपुर, बिलासपुर दुर्ग जिले में बादलों के कारण दिन का तापमान 4 से 7 डिग्री कम रहा। प्रदेश में बलरामपुर 7.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दंतेवाड़ा 29.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

          मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में अलग-अलग जगहों पर बारिश के आसार जताए हैं।

          मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में अलग-अलग जगहों पर बारिश के आसार जताए हैं।

          रायपुर में 6 दिन का मौसम पूर्वानुमान

          दिनांकन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमानमौसम
          21 जनवरी1524आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना
          22 जनवरी1528आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह कोहरा रहने की संभावना।
          23 जनवरी1829आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना
          24 जनवरी1728आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना
          25 जनवरी1629धुंध और कोहरा रहने की संभावना
          26 जनवरी1529धुंध और कोहरा रहने की संभावना

          सरगुजा संभाग में गिरेगा रात का पारा

          शनिवार को सरगुजा, बलरामपुर, सामरी में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जीरो विजिबिलिटी होने के कारण राहगीरों को गाड़ी धीमी गति से चलानी पड़ी। उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण अगले 24 घंटे में रात का तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी।

          सरगुजा में भी बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है। यहां अभी और भी ठंड बढ़ने की संभावना है।

          सरगुजा में भी बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है। यहां अभी और भी ठंड बढ़ने की संभावना है।

          दुर्ग में 3 डिग्री औसत से कम रहा पारा

          दुर्ग में शनिवार को सुबह से घना कोहरा छाने से शीतलहर की स्थिति बन हुई है l उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम हो गया है। रविवार को भी दुर्ग जिले में भी बारिश के आसार है । शनिवार को बेमेतरा जिले में 1.7 मिलीमीटर बारिश हुई।

          कोरबा में शनिवार को बारिश के कारण छाता लेकर छात्र स्कूल पहुंचे

          कोरबा में शनिवार को बारिश के कारण छाता लेकर छात्र स्कूल पहुंचे

          बिलासपुर में ठंड

          बिलासपुर में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण संभाग के कई हिस्सों में बादल रहने की वजह से ठंड बढ़ गई है। उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई हैl वहीं दिन का पारा भी औसत से 7 डिग्री कम रहा।

          राजनांदगांव

          राजनांदगांव में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। दो दिनों से इसके चलते ठंड बढ़ गई है। गर्म कपड़े एक बार फिर बाहर निकाल लिए गए हैं। बारिश होने के कारण यातायात भी बाधित हो रहा है।

          राजनांदगांव में भी सुबह से हल्की और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

          राजनांदगांव में भी सुबह से हल्की और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

          गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

          जिले में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। वाहनों की रफ़्तार में पड़ा असर। लोग वाहनों की लाइट जलाकर सड़क में कर रहे सफर। वहीं रात को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में ठंड बढ़ सकती है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अमरकंटक में 6 डिग्री दर्ज किया गया।

          शनिवार को ऐसा रहा रात का तापमान

          • शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.3डिग्री रहा।
          • दुर्ग का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
          • बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री रहा।
          • पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री।
          • अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
          • जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया।

          इन शहरों में अधिकतम तापमान

          शहरअधिकतम तापमानसामान्य से अंतर
          रायपुर24.8डिग्री-4 डिग्री
          रायपुर, माना24.2 डिग्री-4 डिग्री
          बिलासपुर20.8 डिग्री-7 डिग्री
          अंबिकापुर23.2 डिग्री0 डिग्री
          पेंड्रा19.7 डिग्री-5 डिग्री
          दुर्ग25.8 डिग्री-3डिग्री
          राजनांदगांव27.4 डिग्री+6 डिग्री
          जगदलपुर29.0 डिग्री0 डिग्री

          कुछ इलाकों में शनिवार को भी हुई बारिश

          कोरबा जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को सुबह से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं जांजगीर चांपा जिले में भी शनिवार को बारिश हुई। सुबह बूंदाबांदी होने से जिले में ठंड और बढ़ गई है। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश शिवरीनारायण में हुई, यहां 6.9 मिली मीटर बारिश हुई।



                    Hot this week

                    रायपुर : निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का होगा सम्मान

                    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना‘...

                    रायपुर : बहनों की तरक्की, परिवार की शान-विष्णु भैया का यही अभियान

                    महतारी वंदन योजना से बढ़ी रक्षाबंधन की खुशी, 30वीं...

                    Related Articles

                    Popular Categories