CG ब्रेकिंग: वाणिज्यिक कर विभाग के 21 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर… लंबे समय से एक जगह पर थे पदस्थ, मंत्री OP चौधरी ने बताई फेरबदल की वजह

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक कर विभाग के 21 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। प्रदेश सरकार ने बुधवार को आदेश जारी किया। वाणिज्यिक कर जी.एस.टी. विभाग में पदस्थ संयुक्त आयुक्त राज्य कर के 5, राज्य कर उपायुक्त के 2, सहायक आयुक्त राज्य कर के 12, एक राज्य कर अधिकारी और एक निरीक्षक राज्य कर सहित 21 अफसरों का ट्रांसफर हुआ है।

              जिनका ट्रांसफर हुआ, वो लंबे समय से एक ही पोस्ट पर थे। इन सभी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है।

              विभागीय मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि, जीएसटी विभाग व्यापारियों के साथ ही आमजनों से जुड़ा विभाग है। इसलिए विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ तेजी लाने स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जीएसटी विभाग द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी देने व्यापारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

              साथ ही केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर नियमों की जानकारी और इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस सुनिश्चित करने भी विभाग को निर्देशित किया जाता है।

              देखें आदेश


                              Hot this week

                              रायपुर : 13 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नौकरी की तलाश में पहुंचे...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

                              श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक...

                              Related Articles

                              Popular Categories