KORBA : निगम कार्यालय साकेत भवन में मनाया गया शहीद दिवस…

            कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में 30 जनवरी मंगलवार को शहीद दिवस मनाया गया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रातः 11 बजे दो मिनट का मौनधारण कर उनकी शहादत को याद किया गया तथा अन्य कार्यालयीन गतिविधियॉं इस दौरान पूर्ण रूप से बंद कर दी गई।

            छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाये जाने तथा कार्यालयीन गतिविधियों को बंद कर दो मिनट के लिये मौनधारण किये जाने संबंधी दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में शहीद दिवस मनाया गया तथा अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौनधारण कर भारत को स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले महान शहीदों की शहादत को याद किया गया।

            इस मौके पर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी एवं पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता ए.क.ेशर्मा, लेखाधिकारी अशोक देशमुख, संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, जी.एस.चंदेल, एच.आर.बघेल, लीलाधर पटेल, अरविंद वानखेडे, उत्तम साहू, नितिन शर्मा, आनंद दुबे, दिवाकांत जायसवाल, हेमंत गभेल, प्रकाश निषाद, भावेश यादव, शांतिलाल सोनी, आभा सिंह, ललिता तिग्गा, कृष्णा महंत, लीलाम्बर यादव, विनीता सिंह, सरस देवांगन, कुशाल, परमेश्वर शर्मा, रामखिलावन साहू आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories