Chhattisgarh News : वरिष्ठ भाजपा नेता को जान से मारने की मिली धमकी… लेटर में लिखा- पार्टी छोड़ दो, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे; पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी

              भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय को धमकी मिली है।

              Jagdalpur: जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा लेटर भेजा है। लेटर बाइपोस्ट उनके पास पहुंचा है। उन्हें पार्टी और पद छोड़ने की धमकी दी गई है। ऐसा न करने पर जान से मारने की भी बात कही गई है। मामले की शिकायत से पुलिस से की गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय को एक फरवरी को पोस्ट के माध्यम से पत्र मिला है। जिसमें लिखा है कि, ‘बार-बार समझा रहे हैं। लगता है समझ में नहीं आ रहा है। अपना पद और पार्टी छोड़ दो, नहीं तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। सीधे जान से हाथ धो बैठोगे। पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी। इसे आखिरी चेतावनी समझना।’

              धमकी भरा लेटर मिला है।

              धमकी भरा लेटर मिला है।

              पुलिस से की शिकायत

              योगेंद्र पांडेय ने कहा कि, आज 2 फरवरी को इस मामले की लिखित शिकायत बस्तर IG और SP से की गई है। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव को भी इसकी जानकारी दी गई है। इससे पहले भी उन्हें इस तरह का धमकी भरा लेटर मिल चुका है। ये लेटर कौन और किस नियत से लिख रहा है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

              पोस्ट के माध्यम से उनके पास लेटर पहुंचा।

              पोस्ट के माध्यम से उनके पास लेटर पहुंचा।

              मामले की हो रही जांच

              जगदलपुर DSP अपूर्वा सिंह ने बताया कि, भाजपा के नेता को धमकी भरा लेटर मिला है। मामला पुलिस के पास पहुंचा है। मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : हरी खाद से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार

                              राज्य के किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने की सलाहरायपुर...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : जिले के दूरस्थ गांव चिंगनार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर

                              ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभसांसद और विधायक...

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              Related Articles

                              Popular Categories