CG Crime News : विद्या के मंदिर में गलत काम… शिक्षक ने छात्राओं से की अश्लीलता, शिक्षा विभाग ने थाने में दी सूचना; आरोपी टीचर गिरफ्तार

        छत्तीसगढ़ में शिक्षक ने छात्राओं से की अश्लीलता।

        जशपुर: जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक राजीव अंबस्ट को गिरफ्तार किया है। स्कूली छात्राओं ने बेहद गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

        बताया जा रहा है कि हाई स्कूल में पदस्थ व्याख्याता राजीव अंबस्ट के खिलाफ प्राचार्य से शिकायत की गई थी। इसके बाद लगभग 15 दिन पहले विद्यालय के प्राचार्य ने लिखित आवेदन देकर डीईओ को मामले से अवगत कराया था।

        जांच में मिला सही

        मामले की शिकायत सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा कार्यालय में पदस्थ महिला सहायक संचालक ने जांच में स्कूली छात्राओं के बयान के आधार पर मामले की पुष्टि हुई है। आरोपी शिक्षक पर पुलिस में अपराध दर्ज करवाया गया।

        जिला शिक्षा अधिकारी ने समिति बनाकर जांच कराई

        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शिक्षक के द्वारा नाबालिक स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की घटना का शिकायत मिला थी, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने समिति बनाकर जांच कराई थी।

        शिक्षक को भेजा गया जेल

        उसी जांच के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                Related Articles

                Popular Categories