Monday, February 16, 2026

              Chhattisgarh : CM साय का नारायणपुर दौरा: 108 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी, रामकृष्ण आश्रम में महाविद्यालय खोलने की घोषणा; बोले- यहीं बसने का मन करता है

              जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नारायणपुर जिले के दौरे रामकृष्ण आश्रम में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। CM ने कहा कि, इससे अबूझमाड़ के युवाओं को लाभ मिलेगा। जिले की तारीफ करते हुए कहा कि, इलाका बहुत सुंदर है। यहां बसने का मन करता है। उन्होंने कुम्हारपारा में आयोजित किसान मेला से 108 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी।

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, पहले किसानों के पास अच्छी खेती-किसानी के लिए पैसों की दिक्कत थी। गांव के साहूकारों से किसान औने-पौने ब्याजदर पर कर्ज लेने के लिए मजबूर थे। हमारी सरकार ने किसानों की इन दिक्कतों को दूर करने के लिए कृषि लोन देने की शुरुआत की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की सरकार में किसानों को क्रेडिट कार्ड देने की शुरुआत हुई।

              कार्यक्रम में शामिल हुए युवा।

              कार्यक्रम में शामिल हुए युवा।

              किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का किया काम

              आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी सोच का लाभ हमारे किसानों को मिल रहा है। 15 साल प्रदेश में हमारी सरकार थी, हमने इस दौरान किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम किया। आज भी हम 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीद रहे हैं। हमने प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए देने का कार्य किया।

              मोदी की गारंटी करेंगे पूरी

              विष्णुदेव साय ने कहा कि, मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार नारायणपुर आना हुआ है। छत्तीसगढ़ की जनता से मोदी की गारंटी में हुए हर वादे हम पूरा करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार और रामकृष्ण मिशन के संयुक्त आयोजन में आज दूर-दराज से हमारे किसान भाई आए हैं। मैंने यहां आते हुए देखा कि हमारे किसान भाइयों ने तरह, तरह की सब्जियां और फल उगाए हैं।

              महतारी वंदन योजना पर लगी मुहर

              CM ने कहा कि आज यहां के लोगों के सामाजिक विकास में रामकृष्ण मिशन की अहम भागीदारी है। हाल ही में कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लगा दी है। इस योजना से अब विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए सीधे उनके खातों में दिया जाएगा। हमने तेंदूपत्ता संग्रहण दर प्रति बोरा बढ़ाकर अब 5500 रुपए कर दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories