Chhattisgarh : हॉस्टल की 6 छात्राएं बेहोश, अचानक बिगड़ी बच्चों की तबीयत; आनन-फानन में छात्रावास पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

              Kondagaon: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में हायर सेकेंडरी स्कूल मालगांव हॉस्टल की 6 छात्र-छात्राएं बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि छात्राओं की हॉस्टल में बहुत तबीयत खराब हो रही थी, जिसके बाद सरपंच को और पुजारी को बुलाकर पूजा कराई गई, लेकिन फिर से छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई।

              मालगांव हायर सेकेंडरी हॉस्टल की छात्र-छात्राओं को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज जारी है। वहीं स्वास्थ्य अमले की पूरी टीम मालगांव हायर सेकेंडरी स्कूल में की गई, जहां स्वास्थ्य अमले के डॉक्टर और स्टाफ उनकी जांच कर रहे हैं।

              छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में हायर सेकेंडरी स्कूल मालगांव हॉस्टल की 6 छात्र-छात्राएं बेहोश हो गईं।

              व्याख्याता कुमकुम सोरी ने बताया कि देवी देवता माता आने के कारण छात्राओं की तबायत खराब हो रही है। 6 बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल भेजा गया है।

              कोंडागांव सीएमएचओ डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली कि मालगांव के बच्चों की तबियत खराब है, तत्काल टीम पहुंची। कुछ बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। अभी उनकी हालत ठीक है। डॉक्टर हॉस्टल में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध गिट्टी परिवहन मामले में दो वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में खनिजों के...

                              रायपुर : पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी

                              छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़...

                              रायपुर : स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान...

                              रायपुर : बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

                              बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो...

                              Related Articles

                              Popular Categories