अरनपुर जैसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे नक्सली: IED को किया गया डिफ्यूज; 10 जवानों समेत 11 की हुई थी मौत

        दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली अरनपुर जैसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। दंतेवाड़ा जिले के हरोली-मड़कामीरास के बीच बन रही सड़क के नीचे नक्सलियों ने फॉक्सहोल कर बारूद बिछा रखा था। सर्चिंग के दौरान BDS की टीम ने करीब 10 किलो की कमांड IED बरामद की, जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

        जानकारी के मुताबिक, किरंदुल थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव हिरोली से मड़कामीरास के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है। फिलहाल कुछ किलोमीटर तक डामर बिछ चुकी है। सड़क निर्माण के दौरान जवानों का सख्त पहरा रहता है, ऐसे में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी वारदात की प्लानिंग की थी।

        जवानों ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

        जवानों ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

        सड़क पर फॉक्सहोल के माध्यम से 10 किलो की कमांड IED प्लांट की गई थी। हालांकि, मुखबिर की सूचना के बाद IED प्लांट होने की खबर फोर्स को मिली। जिसके बाद BDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम मौके पर पहुंची। IED को बरामद कर इसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

        अरनपुर में ब्लास्ट कर उड़ाया था वाहन

        26 अप्रैल 2023 को नक्सलियों ने अरनपुर में IED ब्लास्ट कर जवानों से भरे एक वाहन को उड़ाया था। जिसमें 10 जवान समेत कुल 11 लोगों की मौत हुई थी। यहां भी नक्सलियों ने फॉक्सहोल कर सड़क के नीचे बारूद बिछाई थी। यहां IED ब्लास्ट से 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया था।



                Hot this week

                रायपुर : आजीविका की नई भोर : बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया

                सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की...

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories