Saturday, February 14, 2026

              CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 फरवरी को जशपुर और दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 फरवरी को जशपुर और दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया से कार द्वारा रवाना होकर कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कण्डोरा पहुंचेंगे और वहां ’मातृ पितृ पूजन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कण्डोरा से 12.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 12.40 बजे ग्राम लोधमा पहंुचेंगे और वहां ’श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे कार द्वारा ग्राम बगिया आएंगे और वहां से 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.30 बजे दुर्ग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दुर्ग में 3.40 बजे कंचना धुरवा देवालय सिविल लाईन में आयोजित मंत्री एवं विधायकों के सम्मान समारोह तथा शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दुर्ग से शाम 4.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।  


                              Hot this week

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              BIG NEWS: बांग्लादेश में देशी बम बनाने के दौरान धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

                              ढाका: बांग्लादेश के चापाइनवाबगंज जिले में शनिवार सुबह करीब...

                              रायपुर : अंतर-राज्यीय कृषि सहयोग की मिसाल

                              झारखंड के कृषकों ने सीखी उन्नत एवं जलवायु अनुकूल...

                              Related Articles

                              Popular Categories