Rajnandgaon News : पिकनिक मनाने जा रहे युवक- युवती हुए हादसे का शिकार, बिजली खंभे से टकराई बाइक; दोनों के पैर की टूटीं हड्डियां…

              Rajnandgaon: राजनांदगांव में बाइक से पिकनिक मनाने जा रहे युवक और युवती बिजली खंभे से टकरा गए, जिससे दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों के पैर की हड्डियां टूट गई हैं, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव पहुंचाया गया। पूरा मामला सुरगी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

              जानकारी अनुसार कीर्ति यादव मुड़पार थाना उतई दुर्ग और रोहित साहू देवरी थाना बेरला बेमेतरा दोनों कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी हैं। दोनों एग्जाम के बाद घूमने जा रहे थे। बुची भरदा मोड़ के पास उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

              पुलिस ने घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल।

              पुलिस ने घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल।

              सूचना मिलने पर सहायक पुलिस निरीक्षक हेमंत बोरकर आरक्षक प्रकाश रत्नाकर और महिला आरक्षक सरिता नेताम ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वयं के वाहन से ले जाकर भर्ती करवाया। घायलों को त्वरित उपचार नहीं मिल पाता तो दोनों की जान का भी खतरा हो सकता था।


                              Hot this week

                              रायपुर : वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन को मिलेगी गति

                              कर्मचारी हित, वित्तीय सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना विकास से जुड़े...

                              KORBA : सेवा सेतु – हर नागरिक तक सरल, सहज और समयबद्ध सेवाएँ

                              समय पर निवास एवं आय प्रमाण पत्र मिलने से...

                              रायपुर : टीबी के खिलाफ लड़ाई में आगे आएं, बनें किसी मरीज की उम्मीद

                              जशपुर में 19 विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) मरीजों सहित...

                              Related Articles

                              Popular Categories