CG Raigarh Crime : पति-पत्नी की हत्या कर फेंकी लाश, महिला का कमरे में तो पुरुष का बरामदे में मिला शव; सिर में चोट के निशान

        रायगढ़: जिले के घटगांव में रविवार की शाम एक महिला और पुरुष की हत्या कर लाश फेंक दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

        ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक घटगांव में एक महिला और पुरूष की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी हैं। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

        दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

        लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक साथ दो लाश मिलने के बाद पुलिस टीम हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। वहीं डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

        रायगढ़ में बरामदे में मिली पति की लाश।

        रायगढ़ में बरामदे में मिली पति की लाश।

        आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

        प्रथम दृष्टया हत्या कर लाश फेंकने की बात सामने आ रही है। शरीर में चोट के निशान हैं। लैलूंगा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। वहीं वारदात में शामिल आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories