CG Bilaspur Crime : बिलासपुर में बिहार का गिरोह पकड़ाया, सफाई के बहाने गहनों की चोरी, वॉशिंग पाउडर का प्रचार करने के बहाने आए युवक, केमिकल डालकर गला दिए महिला के जेवर; 2 गिरफ्तार

              BILASPUR: बिलासपुर में सफाई के बहाने गहनों को गलाने वाले बिहार के गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह के 2 सदस्य वॉशिंग पाउडर का प्रचार करने के बहाने महिला के घर पहुंचे थे। इसके बाद आरोपियों ने गहनों पर केमिकल डालकर उसे गला दिया।

              वजन कम होने पर महिला शोर मचाने लगी, तब बाइक सवार युवक भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश कर उन्हें दबोच लिया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

              सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम कोड़ापुरी में रहने वाली बमलेश्वरी साहू (20) गृहिणी हैं। शनिवार की सुबह वे अपने बच्चे को लेकर मकान के सामने टहल रही थी। इसी दौरान दो युवक वॉशिंग पाउडर का प्रचार करने के बहाने उनके पास पहुंचे। युवकों ने महिला से बर्तन और जेवर की सफाई कराने के लिए कहा। इस पर महिला ने मना कर दिया।

              महिला के पैरों में चांदी की पायल देखकर दोनों युवकों ने उसे उतरवाया और सफाई करने लगे। जैसे ही युवकों ने जेवर अपने पास रख उसे केमिकल में डाला, तो जेवर गलने लगा। इसे देख महिला ने शोर मचाकर अपने पति और आसपास के लोगों को बुलाया, तब तक बाइक सवार युवक भाग निकले। महिला ने लोगों को बुलाकर जेवर का वजन कम होने की बात कही।

              पुलिस ने आरोपियों से बाइक भी बरामद किया है।

              पुलिस ने आरोपियों से बाइक भी बरामद किया है।

              पुलिस से शिकायत, 2 युवक गिरफ्तार

              महिला ने अपने जेवर को तौल करवाकर देखा, तो 8 तोला चांदी कम निकला। महिला ने इसकी जानकारी थाने में की। महिला के बताए बाइक नंबर के आधार पर घेराबंदी कर बिहार भाग रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

              आरोपी बिहार के भागलपुर जिले के ग्राम ठठरी के रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम रोमी कुमार शाह (28) और आकाश कुमार गुप्ता (27) हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से गहने गलाने के केमिकल सहित अन्य सामान बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

              गिरोह से सावधान रहने पुलिस ने की अपील

              थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि जिले में पहले भी धोखाधड़ी के ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जालसाज गिरोह अकेली महिलाओं को झांसे में लेकर निशाना बनाते हैं। ऐसे लोग गांव में काम के समय को चुनते हैं। इस दौरान ज्यादातर महिलाएं घर पर अकेली रहती हैं। घर के पुरुष सदस्य काम पर बाहर गए रहते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहें।

              पुलिस ने लोगों से जेवर और अन्य महंगे सामान की सफाई और अन्य रिपेयरिंग जान-पहचान वालों से ही कराएं। बाहरी लोगों के आने पर तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दें। इससे जालसाज गिरोह अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ में 14 अगस्त को होगी ‘स्वतंत्रता दौड़

                              रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से शुरू होकर चक्रधर चौक एवं...

                              रायपुर : मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली

                              सेवा निवृत्त होने से पहले ही प्रकरण कर निराकृत करेंमहत्वपूर्ण...

                              रायपुर : आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त तक होगी जनसुनवाई

                              जन शिकायतों के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories