CG News : ट्रक और कार में आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; झारखंड से अंबिकापुर आ रहे थे युवक

              बलरामपुर-रामानुजगंज: जिले में NH-343 पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक शख्स की मौके पर मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पस्ता थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, NH-343 पर अमझर नाले के पास ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रक से टक्कर के बाद कार खाई में जा गिरी। कार में 5 लोग सवार थे, जो झारखंड से अंबिकापुर जा रहे थे।

              कार में फंसा युवक युवक।

              कार में फंसा युवक युवक।

              सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत

              ट्रक और कार के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं मस्तूरी थाना क्षेत्र में ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ के पर्यटन रिसॉर्ट्स में मिलेगा विश्वस्तरीय भोजन

                              आतिथ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए आईएचएम रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories