Friday, February 20, 2026

              CG Bees Attack News : स्कूली बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, दर्जनभर बच्चे घायल, वार्षिकोत्सव के दौरान बोला धावा; मेडिकल कालेज में उपचार

              सरगुजा: अंबिकापुर शहर के दर्रीपारा अस्पताल रोड स्थित मणिपुर प्रायमरी स्कूल में गुरुवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले से बड़ी संख्या में बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। तत्काल उपचार के बाद बच्चों की हालत सामान्य बताई गई है। दर्जनभर बच्चों का उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है। कई को छुट्टी दे दी गई है।

              जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मणिपुर के प्रायमरी स्कूल एवं मिडिल स्कूल में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच आयोजन के बाद सभी बच्चे 1ः30 बजे खाना खाने स्कूल के पिछले हिस्से में गए थे। खाना खाने के दौरान ही स्कूल के पीछे स्थित पानी की टँकी में लगे मधुमक्खियों के छत्तों से निकले मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया।

              मणिपुर स्कूल स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान हुआ हमला

              मणिपुर स्कूल स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान हुआ हमला

              मची अफरातफरी, कई बच्चे घायल
              मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर उपस्थित सीएससी नरेश पांडेय सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को मधुमखियों से बचाने प्रयास किया। ज्यादातर बच्चे खाना छोड़कर भागते हुए कमरे में आ गए, जिससे वे बच गए। शिक्षक हमले में घायल छात्रों को तुरंत इलाज के लिए ऑटो में बैठाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। मधुमखियों के हमले से घायल डरे सहमे बच्चे इलाज के बाद सामान्य बताए जा रहे हैं।

              अधिकांश बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

              अधिकांश बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

              दर्जनभर बच्चे हुए ज्यादा प्रभावित
              घायल छात्रों में प्रिंस राजवाड़े (9), सत्यम राजवाड़े (8), कल्पना (8), सुचिता यादव (12), राजेन्द्र राजवाड़े (8), सुशीला (9), रुद्र (9), अनेश (9), सपना (8), विवेक (12), अंकुर (14) व रौनक (9) मधुमक्खियों के काटने से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। अन्य बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। इन बच्चों को भी शाम तक छुट्टी दे दिए जाने की उम्मीद है। घटना की सूचना पर बीईओ गोपाल कृष्ण दुबे भी तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे व बच्चों का कुशलक्षेम पूछा।

              अस्पताल में दाखिल बच्चे

              अस्पताल में दाखिल बच्चे

              पानी टंकी में मधुमक्खियों से खतरा
              स्कूल परिसर में स्थित पानी टंकी के ऊपर वर्षों से मधुमक्खी का छत्ता है। मधुमखियों के इस छत्ते से हमेशा बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। आज हुए मधुमक्खियों के हमले को लेकर बताया जा रहा है कि आग जलाने के कारण फैले धुएं के कारण मधुमक्खियां भड़क गईं एवं बच्चों पर हमला बोल दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              Related Articles

                              Popular Categories