Chhattisgarh : रायपुर में CM हाउस के सामने डिवाइडर से टकराई कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 4 युवक जख्मी; एक की हालत गंभीर

        RAIPUR: रायपुर में मुख्यमंत्री निवास (पहुना) के सामने रविवार शाम को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना सिविल थाना क्षेत्र की है।

        जानकारी के मुताबिक, कार में चार युवक सवार थे। इस हादसे में एक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बाकी तीन युवकों को मामूली चोट आई है। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

        घटना स्थल पर खड़ी कार।

        घटना स्थल पर खड़ी कार।

        तेज रफ्तार का कहर जारी

        बता दें कि रायपुर में तेज रफ्तार का कहर जारी है। शहर में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में रायपुर में सड़क हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों ही मामले में हादसे के बाद कार चालक फरार हो गए।



                Hot this week

                रायपुर : सब्जी उत्पादन से शीतला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कमाए दो लाख रुपये

                सामूहिक प्रयास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं अमलीडीह...

                Related Articles

                Popular Categories