CG Korea News : कोयला चोरी करने आई महिला का वैगन से कटा सिर, चरचा रेलवे साइडिंग में पटरी पर गिर गई थी महिला; मौके पर हो गई मौत

        कोरिया: जिले के चरचा रेलवे साइडिंग में सोमवार सुबह रेल वैगन की चपेट में आकर महिला का गला कट गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया गया है कि महिला अन्य महिलाओं के साथ रेल वैगन से कोयला चोरी करने गई थी। रेल वैगन के आगे बढ़ जाने के कारण वह पटरी में गिर गई और उसका सिर कट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

        जानकारी के मुताबिक, चरचा साइडिंग में सोमवार सुबह महिला कोयले से भरे रेल वैगन की चपेट में आ गई। महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। उसका एक हाथ भी कटा हुआ है। घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना चरचा थाने को दी गई। महिला के हाथ काले हैं एवं कपड़ों में कोयला लगा हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अन्य महिलाओं के साथ कोयला चोरी करने आई थी। मृतका ग्राम सरडी की बताई गई है।

        रोज होती है कोयला चोरी
        चरचा साइडिंग में रेलवे वैगन में कोयला भरा जाता है। यहां बड़ी संख्या में आसपास के गांवों की महिलाएं कोयला चोरी करने पहुंचती हैं। रेलवे के वैगनों से कोयला उतारकर महिलाएं ले जाती हैं और उसे बेच देती हैं। रेलवे साइडिंग से चोरी हुआ कोयला ईंट भट्ठा संचालकों व तस्करों को बेच दिया जाता है।

        वैगन के आगे बढ़ने से आई चपेट में
        प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं कोयला चोरी के लिए वैगन से कोयला उतार रही थी। मृतका वैगन से कोयला उतारने के दौरान रेक के अचानक आगे बढ़ जाने से पटरियों में गिर गई एवं वैगन के पहिया के नीचे उसका गला एवं हाथ आकर कट गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।

        परिजन पहुंचे, पीएम के लिए भेजा गया शव
        घटना के बाद महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे एवं चरचा थाने में सूचना दी गई। चरचा थाना प्रभारी अनिल किंडो ने बताया कि महिला के शव को पंचनामा पश्चात् पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता देव प्रसाद राजवाड़े ने आरोप लगाया है कि कोयला चोरी रोकने पुलिस द्वारा भी कार्रवाई नहीं की जाती है, जिसके कारण कोयला चोरी नहीं रूक पा रही है। इस बीच यह हादसा हो गया।



                Hot this week

                रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

                विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

                Related Articles

                Popular Categories