Saturday, February 21, 2026

              Chhattisgarh : बिलासपुर में हाइवा ने बाइक सवार को 20 फीट तक घसीटा, मौत, हादसे के बाद भी चालक ने नहीं रोकी गाड़ी; मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

              BILASPUR: बिलासपुर में रविवार की रात तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक को चपेट में लेकर हाइवा चालक ने बाइक सवार युवक को 20 फीट तक घसीटता रहा, जिससे उसका वह गंभीर घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

              दरअसल, शहर में नो एंट्री के बाद भी लगातार भारी वाहन चल रहे हैं, जिसके चलते हादसे की स्थिति बन रही है। इसी कड़ी में मोपका चौकी के पास रविवार की रात बाइक सवार युवक शहर से सीपत की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर हाईवा के पहिए में फंस गया।

              हादसे के बाद भी चालक ने नहीं रोकी गाड़ी
              हादसे में बाइक को टक्कर मारने के बाद भी हाइवा चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और भागने के चक्कर में रफ्तार तेज कर दिया, जिसके चलते युवक पहिए के बीच फंस गया।

              हाईवा को जब्त कर पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है।

              हाईवा को जब्त कर पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है।

              20 फीट तक घसीटता रहा युवक

              यह हादसा मोपका पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर तालाब के पास हुआ। पुलिस और लोगों के डर से आरोपी चालक सहम गया। उसने भागने की फिराक में पहिए में फंसे युवक को 20 फीट तक घसीटता रहा। इस दौरान लोगों के चिल्लाने पर आरोपी चालक ने हाइवा रोका और उतर कर भाग निकला। हालांकि, बाद में पुलिस ने हाइवा को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

              मृतक के हाथ में लिखा है राम राय, पहचान नहीं

              मृतक युवक बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएम 1557 में बाइक था, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर रही है। उसके हाथ में गोदना से राम राय लिखा हुआ है। पुलिस उसके परिजनों की जानकारी जुटाकर पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर...

                              KORBA : 12वीं भूगोल व भौतिक शास्त्र विषय का परीक्षा हुआ सम्पन्न

                              कुल 6229 विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिलकोरबा (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories