KORBA: पीएम किसान योजना अंतर्गत विशेष अभियान 21 फरवरी तक…

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के अंतर्गत विशेष ग्राम स्तरीय अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लंबित पात्र किसानों के पंजीयन तथा ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग पूर्ण कराने हेतु कार्य किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत विशेष ग्राम स्तरीय अभियान संचालन के लिए प्राप्त निर्देशों के तहत जिले में 12 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक 10 दिवसीय विशेष ग्राम स्तरीय अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनके ई-केवाईसी लैण्ड रिकॉर्ड सीडिंग, बैंक डिटेल का सत्यापन एवं पोर्टल में इंद्राज करने, विशेष अभियान के अंतर्गत ग्रामों में आयोजित शिविरों की जानकारी, अधिकतम ई-केवाईसी हेतु लंबित ग्रामों की पहचान कर सर्वप्रथम लक्षित करने, सभी पात्र किसानों का ई-केवाईसी 21 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे किसानों को आगामी किश्त की राशि प्राप्त हो सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि

                              केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम

                              7 से 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति...

                              रायपुर : मिशन वात्सल्य के तहत व्यापक बाल संरक्षण जागरूकता अभियान

                              पॉक्सो, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098...

                              रायपुर : शिक्षा नीति में वैश्विक दृष्टिकोण और विलुप्त ज्ञान के पुनरुद्धार पर बल

                              कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में टैगोर पुण्यतिथि पर बौद्धिक विमर्श​रायपुर...

                              रायपुर : 41 वें चक्रधर समारोह-2026 का होगा भव्य आयोजन

                              14 से 23 सितंबर तक रायगढ़ के रामलीला मैदान...

                              Related Articles

                              Popular Categories