CG Bhilai News : कार रिवर्स करते समय चपेट में आया मासूम, बड़े पिता को देखकर दौड़ गया था ढाई साल का बेटा, अस्पताल में मौत

        दुर्ग: जिले में कार रिवर्स करते समय चपेट में आने से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। अपने बड़े पिता को कार निकालता देख बच्चा दौड़कर कार के पीछे गया। जिसे वह देख नहीं पाए। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।

        जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की देर शाम की है। शास्त्री नगर निवासी विनोद सोनी के बड़ा भाई किसी काम से बाहर जा रहे थे। वो कार को रिवर्स कर निकाल रहे थे। तभी विनोद का ढाई साल का बेटा सागर सोनी बड़े उसकी तरफ जाने के लिए दौड़ गया।

        जिससे बच्चे को कार के पिछले हिस्से से ठोकर लगी और वो पास रखे पत्थर से टकरा गया। उसे गंभीर हालत में परिवार के लोग बीएम शाह अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सुपेला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। सुपेला पुलिस ने छावनी पुलिस को फाइल भेज दिया है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : केज मछली पालन से रामलाल की आजीविका को मिला नया आधार

                प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत डीएमएफ से मिले...

                Related Articles

                Popular Categories