CG Bilaspur News : ट्रेलर ने बाइक सवार देवर-भाभी को रौंदा, पहिए के नीचे सिर आने से महिला की मौत, 2 बच्चे समेत तीन लोग जख्मी

        बिलासपुर: जिले में सोमवार दोपहर 3 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में भाभी की मौके पर मौत हो गई। जबकि देवर और दो बच्चे घायल हैं। जिनका सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

        जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम तुलसी पटेल (37 वर्ष) है, जो कि बसंतपुर की रहने वाली थी। घायलों में हिमेश कुमार पटेल (18 वर्ष), विशांश (4 वर्ष) और पंकज (18 वर्ष) शामिल है। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।

        पहिए के नीचे आया महिला का सिर

        इसी दौरान ग्राम जोंधरा में शिवनाथ नदी के पुल के पास दोपहर करीब 3 बजे बलौदाबाजार की ओर से आ रही ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया। जिससे महिला तुलसी पटेल का सिर पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

        घायलों को सिम्स किया गया रेफर

        घटना की सूचना मिलने के बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया। वहीं, महिला के शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।



                Hot this week

                रायपुर : नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

                महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित...

                Related Articles

                Popular Categories