CG News : रायगढ़ में सेल्फी प्वाइंट मोड़ के पास टाइल्स लोड ट्रैक्टर पलटी, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा,​ इंजन में बैठे एक व्यक्ति की मौत; चालक को आई चोट

              रायगढ़: जिले की तमनार थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर पलटने की घटना में इंजन में बैठे एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक को भी चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

              जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे का है। जहां तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हमीरपुर पालीघाट के सेल्फी प्वाइंट मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में इंजन में बैठे तेजराम यादव निवासी खैरपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में ट्रैक्टर चला रहे रवि यादव निवासी पतरापाली को भी चोट आई है।

              ट्रैक्टर में लोड था टाइल्स ​​​​​​​

              बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर रायगढ़ की तरफ से तमनार थाना क्षेत्र की तरफ कहीं जा रहा था और उक्त ट्रैक्टर में टाइल्स लोड था। इसी दौरान मोड़ के पास यह घटना घटित हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories