Chhattisgarh : चाय दुकान से कैश-सिगरेट ले उड़ा चोर, चाचा-भतीजे की 2 दुकानों में चोरी; थाने से महज 100 मीटर दूरी पर वारदात

              कांकेर: जिले के पुराने बस स्टैंड में एक चोर ने चाचा-भतीजे की 2 चाय दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसने दुकान में रखी करीब 5 हजार नगदी और सिगरेट की पैकेट चोरी कर ली। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

              बताया जा रहा है कि, यह घटना कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ है। मंगलवार-बुधवार की रात करीब तीन बजे चोर लोहे की रॉड से दो दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुस गया।यह चाय की दुकान योगेश ठाकुर और रामेश्वर ठाकुर की है।

              कोतवाली थाने में शिकायत करते चाचा-भतीजा।

              कोतवाली थाने में शिकायत करते चाचा-भतीजा।

              नगदी और 5 पैकेट सिगरेट ले उड़ा चोर

              योगेश की दुकान से करीब 3 हजार, रामेश्वर ठाकुर की चाय दुकान से 2 हजार रुपए और 5 पैकेट सिगरेट की चोरी हुई है। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर करीब 8 मिनट तक दुकान के अंदर चोरी करते दिखा है।

              पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

              चाय दुकान संचालक रामेश्वर ठाकुर ने कहा कि कोतवाली थाना से लगा मेरा दुकान है। चोर आसानी से चोरी कर भाग गया। पुलिस सायरन बजाते मेन रोड से ही चले जाते हैं। दुकानों की ओर नहीं देखते। इससे पहले भी मेरे पान पैलेस में 3 बार चोरी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने घटना की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories