Chhattisgarh : फॉर्च्यून टीएमटी फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, दो जख्मी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; मृतक के परिवार को मिला 15 लाख मुआवजा

            रायपुर: जिले के धरसींवा के ​​​​​​​कपसदा स्थित फॉर्च्यून टीएमटी कंपनी में बुधवार को फर्नेस ब्लास्ट से एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि दो मजदूर घायल हैं। गुरुवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद कंपनी ने मृतक के परिवार को 15 लाख रुपए मुआवजा दिया है। घटना

            जानकारी के मुताबिक, सिलतरा पुलिस चौकी में बुधवार दोपहर को टीएमटी कंपनी में फर्नेस ब्लास्ट से बिहार के फतेहपुर निवासी मजदूर पिन्टू कुमार के चीथड़े उड़ गए थे। हादसा कैसे हुआ इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। जबकि घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

            मृतक के परिवार को 15 लाख मुआवजा मिला

            ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन काफी लापरवाही बरतती है। मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया जाता है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिवार को 15 लाख का मुआवजा दिया है। वहीं घायलों का उचित इलाज कराया जाएगा।

            पहले भी हो चुका है हादसा

            फॉर्च्यून कंपनी में इससे पहले 21 फरवरी 2022 में भी विस्फोट हुआ था। उस वक्त 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री से लगे जमीन पर पैरा आग लग गई थी। जिससे कृषकों की पलारी जलकर नष्ट हो गए थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories