Bilaspur News : बाइक की डिक्की से 50 हजार पार, किसान गाड़ी खड़ा कर दवा लेने मेडिकल स्टोर गया था, तभी दो युवकों ने उड़ाए पैसे

              BILASPUR: बिलासपुर में एक किसान की बाइक की डिक्की में रखे 50 हजार रुपए दो युवकों ने पार कर दिया। किसान बैंक से पैसे निकाल कर बाइक की डिक्की में रखा था। जिसके बाद वह मेडिकल स्टोर के पास गाड़ी खड़ी कर दवाई लेने चला गया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

              दरअसल, ग्राम धौरामुड़ा के नगरिहापारा निवासी शंकर सिंह टेकाम (50) किसान मंगलवार को बेलतरा स्थित सहकारी बैंक आया था। बैंक से 50 हजार रुपए निकलवाए और नोटों के बंडल को अपनी गाड़ी की डिक्की में रख दिया। फिर बाइक रिपयेर कराने के लिए दे दिया।

              दवाई लेते समय दो युवक आए और पैसे निकाल कर भाग निकले

              किसान ने पुलिस को बताया कि वह बाइक बनने के बाद उसे लेकर दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर के पास गया, जहां सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वो मेडिकल स्टोर तरफ गया। इतने में वहां पर बाइक सवार दो युवक आए। उनकी बाइक के पास खड़े होकर युवक इधर-उधर देख रहे थे।

              तभी अचानक युवकों ने उनकी बाइक की डिक्की खोलकर 50 हजार रुपए निकाल लिए और भाग निकले। किसान कुछ समझ पाता और शोर मचाता। इससे पहले ही बाइक सवार युवक दूर भाग गए थे।

              बैंक और आसपास सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

              किसान ने मौके पर शोर मचाकर लोगों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह थाने पहुंचा। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। टीआई देवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि संदेहियों की पहचान के लिए बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है।

              माना जा रहा है कि जिस तरीके से युवक ने घटना को अंजाम दिया है, इससे आशंका है कि युवक बैंक से ही किसान का पीछा कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरे से उनकी पहचान कर आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिशन वात्सल्य के तहत व्यापक बाल संरक्षण जागरूकता अभियान

                              पॉक्सो, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098...

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              Related Articles

                              Popular Categories