कोरबा : SECL की दीपका खदान में बड़ा हादसा, ट्रेलर पलटने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत, अनियंत्रित होकर तालाब में पलटा; केबिन के नीचे दबा चालक

              KORBA: कोरबा के साउथ इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (SECL) दीपका खदान एरिया के पांच नंबर कांटा गोदावरी फेस के पास बुधवार रात एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक की घटना स्थल पर ही दबने से मौत हो गई। हादसे का पता लगने के बाद लोगों ने इसकी सूचना SECL के अधिकारी-कर्मचारी और दीपका थाना पुलिस को दी।

              दरअसल, खदान के अंदर दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत होने की खबर सुबह 5 बजे पता चली। जब लोगों ने घटना स्थल पर ट्रेलर को पलटे हुए और उसके केबिन के नीचे चालक को दबा हुआ देखा। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की। शव का पहचान कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया।

              चालक प्रेम सिंह कोयले का उठाव में लगे वाहन को चलाता था

              मृतक ट्रेलर चालक प्रेम सिंह मराबी (35 साल) बक्साही पाली निवासी था। बताया जा रहा है कि एसईसीएल के रोड सेल विभाग में हिंद वॉशरी के नाम पर कोयले का उठाव किया जा रहा था, जिसमें हिमांशु जायसवाल की ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 AR 0356 वाहन नियोजित है। उस वाहन को प्रेम सिंह मराबी चलाता था।

              चालक की 5 साल की बेटी है

              मृतक के भाई राजेंद्र निषाद ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसे फोन के माध्यम से दुर्घटना होने की जानकारी मिली थी। मृतक प्रेम सिंह मरावी की एक 5 साल की बेटी है और पत्नी बिलासपुर के निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। इस घटना के बाद परीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

              दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कार्रवाई शुरू की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसा कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है इसकी जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              BIG BREAKING: ट्रम्प का दावा – अमेरिका-ईरान के बीच पीस डील पर डिजिटल साइन हुए, 19 जून को औपचारिक डील; ईरान को ₹28 लाख...

                              तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन: सुकली बना ‘हर घर जल’ का आदर्श ग्राम

                              सरपंच और ग्रामीणों की सहभागिता से हर घर तक...

                              Related Articles

                              Popular Categories